Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गिनाई 100 दिनों की उपलब्धियां

लखनऊ(राजू ,स्टेट हेड ): महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा 100 दिवसों की उपलब्धियों पर की गई प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

100 दिनों में 1.40 लाख बालिकाओं को किया गया मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित। 50 हजार नवीन पात्र महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा गया। इस प्रकार कुल 31.50 लाख महिलाएं लाभान्वित। महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वन स्टॉप सेन्टर और महिला शक्ति केन्द्र का हुआ कन्वर्जेन्स। योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किये जाने हेतु हर 15 दिन में प्रत्येक विकास खण्ड पर स्वावलंबन कैम्प। प्रधानमंत्री के डिजिटल इण्डिया अभियान को आगे बढ़ाने एवं प्रभावी पर्यवेक्षण व पारदर्शिता के लिए विभाग द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मिशन वात्सल्य योजना के वेब पोर्टल का निर्माण व संचालन प्रारम्भ। जनपद शाहजहांपुर में नवीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का संचालन प्रारम्भ।

प्रदेश में बालिकाओं की स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने, लिंगानुपात के संकेतकों में सुधार करने और प्रदेश में बालिकाओं के जन्म के प्रति आम-जन में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से 2019 में शुरू की गई महत्वकांक्षी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में विभाग द्वारा 100 दिवसों के अंतर्गत 1.40 लाख नवीन पात्र बालिकाआंे को जोड़ा गया तथा उनके खातों में लाभ की धनराशि भी अंतरित कर दी गई। विभाग द्वारा निरंतर योजना के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों को जोड़ने हेतु प्रयास किये गये जिसके परिणामस्वरूप योजना के अंतर्गत मात्र 3 वर्षों में कुल 12.97 लाख बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है।

इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं सचिव अनामिका सिंह मौजुद रही