Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

MLC EECTION : भाजपा के सभी नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन,सभी का निर्विरोध चुना जाना तय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीट पर 20 जून को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी नौ प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र कश्यप कोरोना संक्रमित होने के कारण अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके। उनके प्रस्तावक ने उनका दाखिल किया। भाजपा ने मैदान में योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ मंत्रियों सहित नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। नामांकन करने के लिए सभी नौ प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय से एक साथ विधान भवन में जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे