Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Breaking : पेशी के लिए लखनऊ पहुंचे सपा नेता आजम खां ,जल निगम भर्ती घोटाले में लखनऊ कोर्ट में हुए पेश

करीब दो साल से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खां गुरुवार की सुबह पेशी के लिए सीतापुर जेल से लखनऊ सीबीआई कोर्ट के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें लाया गया है। पेशी के बाद वह वापस सीतापुर जेल चले जाएंगे। […]

Breaking उत्तर प्रदेश

Breaking : पहले बजट के जरिये ‘मिशन 2024 को साधेगी योगी सरकार ,छह लाख करोड़ के पार हो सकता है बजट का आकार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट 27 मई को पेश कर सकती है। अपने दूसरे कार्यकाल में योगी सरकार का यह पहला बजट होगा। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लक्ष्य संधान में जुटी सरकार अपने पहले बजट से […]

Breaking उत्तर प्रदेश

Breaking : मिशन रोजगार पर सीएम गंभीर 100 दिन की रिपोर्ट मांगी, 36 हजार पदों पर होनी है नियुक्ति

योगी सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया तेज करने में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव से सभी आयोगों की 100 दिन में लक्ष्य के अनुरूप भर्ती रिपोर्ट तलब की है। साथ ही लंबे समय से एक ही जगह पर जमे कार्मिकों को दूसरी जगह तैनात करने के निर्देश […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Breaking : योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई डीजीपी मुकुल गोयल को पद से हटाकर भेजा गया डीजी नागरिक सुरक्षा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया है। मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Up Covid update : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 179 नए मामले ,लखनऊ में 21 मरीज, मास्क लगाना अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 85 लाख डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 प्लस आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 89.86% वयस्क लोगों को दोनों खुराक […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : मंडलों का दौरा करके लौटे मंत्रियों ने CM को दी रिपोर्ट, कहा- लगभग हर जिले का हाल, नहीं सुनते हैं अफसर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जिलों का दौरा कर रहे हैं। हर मंडल के लिए तीन-तीन मंत्रियों का समूह बनाकर भेजा। विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात और जनता से फीडबैक लेकर लौटे अधिकांश कैबिनेट मंत्रियों का अनुभव यही रहा कि अधिकारी न जनता की सुनते […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : मरीजों को न लिखी जाएं बाहर की दवाएं : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मरीजों को किसी भी स्तर पर बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिन दवाओं की कमी है, उनकी नए सिरे से निविदा कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन एवं चिकित्सा विभाग के […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Yogi Cabinate : घर पर पीने-पिलाने के लिए ले सकेंगे लाइसेंस, बेहद आसान किए गए नियम

अब घर पर ही अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, अतिथियों और मित्रों के लिए निजी बार का लाइसेंस दिया जा सकेगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी गई। अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि उप्र आबकारी (बार लाइसेंस की स्वीकृति) नियमावली (प्रथम संशोधन) 2022 […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Yogi Cabinet : वरिष्ठ वकील अजय मिश्रा प्रदेश के नए एडवोकेट जनरल,तो 23 मई से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र

योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में सम्पन्न हो गई। बैठक में वरिष्ठ वकील अजय मिश्र को उत्तर प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त करने के फैसले पर मुहर लगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। वह राघवेन्द्र सिंह का स्थान लेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : निवेश प्रोत्साहन के लिए मुंबई में खुलेगा यूपी का कार्यालय, पूरा होगा यूपी वासियों का उद्देश्य

लखनऊ : प्रदेश सरकार मुंबई में रह रहे यूपी के लोगों को अपने राज्य से जोड़ने के लिए वहां एक कार्यालय खोलने जा रही है। इससे न केवल लोगों को अपने प्रदेश में निवेश करने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता […]