Breaking अयोध्या

अयोध्या.राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र 7 व 8 दिसंबर को अयोध्या के दौरे पर। राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण की गतिविधियों का लेंगे जायजा। ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य भी रहेंगे मौजूद। आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी रहेंगे मौजूद। एलएनटी व टाटा कंसलटेंसी के एक्सपर्ट भी रहेंगे मौजूद। नृपेंद्र मिश्र के कल 6 दिसंबर को शाम तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद।

Breaking उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ

लखनऊ.डीजीपी मुख्यालय ने किसान आंदोलन वाले जिलों के अफसरों को निर्देश, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ के अफसरों को निर्देश, प्रदर्शन की आड़ में कोई बड़ी घटना ना हो-मुख्यालय, पश्चिम यूपी के कई जिलों में पीएसी तैनात की गई, जोन और रेंज स्तर के पुलिस अफसरों को निर्देश.

Breaking राज्य लखनऊ वाराणसी

आमोद कुमार तथा पंधारी यादव जाएंगे वाराणसी,अजय कुमार सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने

Breaking भोपाल मध्यप्रदेश

31 मार्च तक बंद रहेंगी 8वीं तक की कक्षाएं, 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी

भोपाल. कोरोना वायरस के कारण मध्यप्रदेश कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। […]

Breaking वाराणसी

अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर सायंकाल 4 बजे किया जाएगा। उनके पुत्र का लखनऊ तथा कुछ निकट संबंधियों के दिल्ली से आने की प्रतीक्षा है। जानकारी प्राप्त हो रही है कि अंतिम संस्कार में शासन के दो वरिष्ठ अधिकारी भी जाएंगे

Breaking उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल दिनांक 05 दिसम्बर, 2020 को यहां परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 37,000 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वे नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से संवाद भी करेंगे।

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर कल से शुरू होने जा रही 09 दिवसीय कला प्रदर्शनी।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) हमेशा से ही लखनऊ की साहित्य, कला और सांस्कृतिक विरासत के प्रचार हेतु प्रतिबद्ध रहा है। इस कड़ी में यूपीएमआरसी 05 दिसंबर, 2020 से 13 दिसंबर, 2020 तक ‘मूविंग एक्सप्रेशन्स’ कला प्रदर्शनी का आयोजन कराने जा रहा है। यह प्रदर्शनी लखनऊ मेट्रो के हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शित […]

Breaking उत्तर प्रदेश वाराणसी

वाराणसी प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी अजय कुमार सिंह को बचाया नही जा सका। संघमित्र परिवार अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है, कि वह अपने श्री चरणों मे उनकी पवित्र आत्मा को स्थान दे।

Breaking उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ वाराणसी

UP के प्राइमरी स्कूलों में टीचर्स को छुट्टियों के लिए रिश्वत देनी पड़ती है, इस घोटाले का खुलासा खुद बेसिक शिक्षा विभाग ने किया है

लखनऊ॰विभाग ने IVRS Call के ज़रिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 12733 टीचर्स से बात की, उनका फ़ीडबैक लिया, टीचर्स से अवकाश के बदले विभागीय अधिकारियों द्वारा शोषण की बात पूछी गई, 1548 टीचर्स ने स्पष्ट तौर पर शोषण की बात कही और बताया कि बिना रिश्वत दिए छुट्टी नहीं मिलती, मेडिकल लिव हो […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सचिव राष्ट्रीय एकीकरण अजय कुमार सिंह के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गयी