लखनऊ

Lucknow : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर MIIRACLE RITUAL Trust का विशेष मेडिटेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न

बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर MIRACLE RITUAL Trust का विशेष मेडिटेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न  हुआ  MIRACLE RITUAL Trust एवं बृजलाल मेमोरियल सामाजिक विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया Know Your Own Meditation Style” विषय पर आयोजित विशेष मेडिटेशन सत्र में महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्म विकास, तनाव मुक्त जीवन और आत्मशक्ति के महत्व के बारे में बताया गया  जिसमे लगभग 100 महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर ध्यान, मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक सत्रों का लाभ उठाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया ,MIRACLE RITUAL Trust के प्रयासों की सराहना की 29 जुलाई को कम्युनिटी हॉल, ओमेक्स वॉटरस्केप, अर्जुनगंज, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान ध्यान, साउंड हीलिंग एवं मेडिटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया MIRACLE RITUAL Trust द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। संस्था की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों एवं सम्मान का भी उल्लेख किया गया कार्यक्रम के समापन पर संस्था की संस्थापक अर्चना सिंह ने मुख्य अतिथि अपर्णा यादव, सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी महिलाओं के समग्र विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।