प्रयागराज ( DNM NETWORK): गंगापार में नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में 28 अक्टूबर की शाम पुलिस ने राजेश यादव उर्फ बबलू के घर छापा मारा तो भारी मात्रा में नकदी मिलने से हलचल मच गई। रुपये प्लास्टिक के तीन ड्रमों और जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे। नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। ग्रामीण करीब 60 करोड़ रुपये मिलने का दावा कर रहे हैं, हालांकि पुलिस ने बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजेश करीब 15 वर्ष पहले मुंबई गया था। वहां एक कंपनी में काम करने की बात बताता था। लगभग पांच वर्ष पहले गांव लौटने के बाद उसने कई स्थानों पर जमीन खरीदी। उसने ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन भी खरीदे तथा दूसरे गांव में शानदार मकान बनवाया। घर से मिली नकदी की मात्रा और उसके स्रोत को लेकर चर्चाएं तेज हैं।




