लखनऊ

Lucknow : Indo-American Business Chamber of SME कार्यक्रम में चर्चा , भारत -कनाडा के बीच व्यापार, निवेश एवं आर्थिक सहयोग होगा और मज़बूत..

लखनऊ ( रज़ी अहमद ,संवाददाता ) : शनिवार को लखनऊ गोल्फ क्लब में एक प्रतिष्ठित बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के अग्रणी उद्योगपतियों, उद्यमियों, व्यापारिक नेताओं तथा नीति-निर्माताओं ने भाग लेकर भारत और कनाडा के बीच व्यापार, निवेश एवं आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।  कार्यक्रम का आयोजन इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई (Indo-American Business Chamber of SME) के तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन संस्था की कनाडा चैप्टर की उपाध्यक्ष के भारत दौरे के अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम ने भारतीय और कनाडाई उद्योगों के बीच सार्थक संवाद, द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत बनाने, सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा रणनीतिक व्यावसायिक साझेदारियों के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। बैठक के दौरान विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्टार्टअप तथा सतत विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार, उद्यमिता तथा दोनों देशों के लिए लाभकारी निवेश को प्रोत्साहन दिया जा सकता है।

नेटवकिंग सत्र ने भारत और कनाडा के बीच आर्थिक सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा दोनों देशों के व्यवसायों के लिए नए अवसर सृजित करने की साझा प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया। यह आयोजन भारत-कनाडा व्यापारिक संबंधों की बढ़ती संभावनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने में व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है। इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई सीमाओं के पार उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों को एक साझा मंच पर जोड़ने, वैश्विक व्यावसायिक साझेदारियों को सुदृढ़ करने तथा सार्थक व्यापारिक सहभागिता के माध्यम से सतत एवं समावेशी आर्थिक विकास