Breaking सहारनपुर

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट दो की मौत

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गयाधमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।हादसे में फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटा है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन की ओर से बचाव अभियान लगातार जारी है।