शुक्रवार को SheEOs (IABC विमेन विंग) के सदस्यों ने मैक्स हॉस्पिटल, गोमती नगर, लखनऊ के सहयोग से कंगन फाउंडेशन (SHGs) से जुड़ी महिला उद्यमियों के लिए एक व्यापक हेल्थ चेक-अप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
इस कैंप में कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएँ दी गईं, जैसे:
* ब्लड शुगर की जाँच
* ब्लड प्रेशर की जाँच
* दाँतों की जाँच
* आँखों की जाँच
* सामान्य स्वास्थ्य जाँच
* फिजियोथेरेपी सलाह
* स्वास्थ्य जागरूकता और वेलनेस काउंसलिंग
सभी महिला उद्यमियों ने इस पहल की बहुत सराहना की और मेडिकल जाँच की क्वालिटी और स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों से संतुष्टि जताई।
मैक्स हॉस्पिटल, गोमती नगर ने निस्वार्थ सेवा, प्रोफेशनलिज़्म और महिला उद्यमियों की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम का आयोजन अनीता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया




