सहारनपुर( DNM NETWORK):सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। करीब चार बजे से शुरू हुई कार्रवाई में मस्जिद का एक हिस्सा जमींदोज कर दिया गया। पूरी इमारत को हटाने के लिए छह बुलडोजर लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के सभी गेट बंद कर भारी पुलिस फोर्स और आरएएफ तैनात की गई।
मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में 2 सितंबर को जिला जज सतेंद्र कुमार की अदालत ने मस्जिद पक्ष की अपील खारिज करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने मस्जिद को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण मानते हुए बेदखली और ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।
शुक्रवार रात कार्रवाई की अफवाह के बाद कई नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। सपा नेताओं ने डीएम से मुलाकात भी की थी। इसी बीच शनिवार तड़के प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।
कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने का भी दावा सामने आया है। फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यायालय में यह लोग अपनी जो दस्तावेज नहीं दे पाए ओर न हो कुछ दिखा पाए सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह के सबूत के आधार पर और उनकी अपील के आधार पर कलेक्ट में बनी मस्जिद को सरकारी जमीन पर अवैध माना गया जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है




