Breaking उत्तर प्रदेश प्रयागराज लखनऊ

Prayagraj उद्घाटन से पहले ही धंस गया 4400 करोड़ का रामवन गमन मार्ग! प्रयागराज में 100 मीटर सड़क बैठी, क्वालिटी पर सवाल !

यूपी के सबसे महत्वाकांक्षी धार्मिक कॉरिडोर रामवन गमन मार्ग की नई तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया है। उद्घाटन से पहले ही सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गयाहै, और निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
श्रृंगवेरपुर धाम के पास। यही वो ऐतिहासिक जगह है जहाँ भगवान राम ने वनवास के दौरान गंगा पार की थी।
लखनऊ मार्ग से गंगा पुल के बीच लगभग 100 मीटर लंबा हिस्सा 4 अलग-अलग जगहों पर धंस गया और दरारें पड़ गईं। कुछ जगह रिटेनिंग वॉल भी झुक गई है।
लगभग 4400 से 4550 करोड़ रुपये
अयोध्या से चित्रकूट तक कुल 210 किलोमीटर का फोर-लेन मार्ग अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज (श्रृंगवेरपुर), कौशाम्बी, चित्रकूट
2022 में CM योगी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था।
घटना के बाद अधिकारियों ने बालू-बजरी डालकर गड्ढे भरने की कोशिश शुरू की और उस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी।
NH के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रवींद्र पाल सिंह ने कारण भारी बारिश बताया है और जल्द मरम्मत का वादा किया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। उनका कहना है कि पहली बारिश में ही पुल का हिस्सा बैठ गया, ये सिर्फ बारिश नहीं, भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता जागता नतीजा है। लोग अब उच्चस्तरीय जांच और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
4400 करोड़ का ये मार्ग सिर्फ सड़क नहीं, अयोध्या-चित्रकूट को जोड़ने वाली आस्था का रास्ता है। उद्घाटन से पहले धंसने की तस्वीरों ने NHAI और निर्माण कंपनी PNC इंफ्राटेक जैसी एजेंसियों
की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।