कानपुर (राजन साहू ,संवाददाता): डॉग बाइट में जान बचाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन में नकली दवा का बड़ा रैकेट सामने आया है। इस रैकेट का तार कानपुर से दिल्ली तक जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार नकली वैक्सीन की खरीद कानपुर की एक दवा एजेंसी से हुई थी, जिसके बाद एजेंसी समेत दो ठिकानों पर छापेमारी कर जांच शुरू की गई है।मामले में औषधि नियंत्रण विभाग, कानपुर की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में भी कानपुर में नकली दवा का बड़ा जखीरा पकड़ा गया था। लाल बंगला, केशवपुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, अनवरगंज और बिरहाना रोड में घरों व मेडिकल स्टोरों में नकली दवा बनाने-पैक करने का कारोबार चल रहा था। कोडीन सिरप के अवैध कारोबार में भी कार्रवाई हुई थी, जिनकी जांच अभी लंबित है।



