Breaking अयोध्या उत्तर प्रदेश लखनऊ

अयोध्या दीपोत्सव 2026: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये, राम मंदिर में 1 लाख दीप, 2100 ड्रोन से सजेगा आसमान – जानें पूरा कार्यक्रम

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार योगी सरकार 7 नवंबर 2026 (छोटी दीपावली, शनिवार) को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रही है। सरयू नदी के 56 घाटों और राम की पैड़ी पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे, जिसमें से कम से कम 28 लाख दीये एक साथ जलते हुए गिनीज बुक में दर्ज होंगे। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भी पहली बार 1 लाख दीये जलेंगे।

कितने दिए, कहाँ-कहाँ जलेंगे:

1. सरयू तट और राम की पैड़ी – 30 लाख दीये:
राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर दीये लगेंगे। इसके लिए 55 हजार लीटर सरसों का तेल और 65 लाख बातियों का इंतजाम किया गया है। दीयों को बिछाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 34 से 35 हजार वॉलंटियर्स लगे हैं। e54f

2. राम मंदिर परिसर में 1 लाख दीये – 5 जोन में बंटा पूरा परिसर:
राम मंदिर ट्रस्ट ने परिसर को 5 जोन में बांटा है और 1000 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है: e54f

– जोन-1 (रामलला मंदिर): मंदिर प्रांगण, परकोटा, ग्रीन हाउस, यज्ञशाला – 30,000 दीये
– जोन-2 (कुबेर टीला, सप्त मंडप, शेषावतार): – 30,000 दीये
– जोन-3 (वापसी दर्शन मार्ग, यात्री सुविधा केंद्र): – 14,000 दीये
– जोन-4 (अंगद टीला, सीता रसोई): – 13,000 दीये
– जोन-5 (राम जन्मभूमि पथ, दर्शन मार्ग, सिंह द्वार): – 13,000 दीये 

क्या होगा कार्यक्रम – पूरा शेड्यूल:

मुख्य आयोजन 7 नवंबर को है, लेकिन कार्यक्रम 5 से 7 नवंबर तक चलेगा।

– दोपहर में शोभायात्रा: साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा। इसमें 1000 लोक कलाकार और 2000 देशी-विदेशी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक दिखाया जाएगा।
– शाम 5:45 बजे – सरयू महाआरती: 1100 संतों द्वारा आरती
– शाम 6:30 से 7:15 बजे – दीप प्रज्ज्वलन: एक साथ सभी घाटों पर दीये जलेंगे।
– शाम 7:30 बजे – हाईटेक शो: 2100 स्वदेशी ड्रोन का 15 मिनट का शो। आसमान में राम दरबार, पुष्पक विमान, हनुमान, रावण वध के दृश्य बनेंगे। साथ ही थ्री-डी प्रोजेक्शन, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी

सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम:

इस बार सुरक्षा सबसे कड़ी है।

– 6000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC और CRPF तैनात रहेंगे।
– QR कोड वाला पास: सभी स्वयंसेवकों और सुरक्षाकर्मियों को QR कोड वाला पास दिया जा रहा है। बिना पास राम की पैड़ी पर एंट्री नहीं।
– 2 दिन पहले सील: आयोजन से 2 दिन पहले राम की पैड़ी को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा।
–
– CCTV और कमांड सेंटर:

पूरे मेला क्षेत्र को जोन-सेक्टर में बांटकर ड्रोन और CCTV से निगरानी होगी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी ड्रोन से ही दीयों की गिनती करेगी।

अयोध्या से स्टेट हेड राजू के साथ अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट