Breaking

Barabanki : विश्वप्रसिद्ध देवा मेला-2026 महोत्सव का भव्य शुभारंभ…

बाराबंकी ( रज़ी अहमद संवाददाता ): उत्तर प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध देवा मेला-2026 महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की धर्मपत्नी आईएएस रिया केजरीवाल ने शेख मोहम्मद हसन गेट पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद सफेद कबूतर उड़ाकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया।
आईएएस अधिकारी जॉइंट मजिस्ट्रेट गूंजिता अग्रवाल के मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि देवा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि मेले में आने वाले जायरीनों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक संध्या में गणेश वंदना, सूफियाना कव्वाली और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देवा मेला गंगा-जमुनी तहजीब, कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
28 अक्टूबर का खास आकर्षण: हॉकी प्रतियोगिता, सुगम संगीत और शाम 7 बजे से इंडियन आइडल फेम मोहम्मद दानिश की म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी।