लखनऊ ( DNM NETWORK):– कनाडा-डे के अवसर पर इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई (IABC SME) द्वारा इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICCC), कनाडा एवं SheEOs – Uttar Pradesh Chapter के सहयोग से लखनऊ के गोल्फ क्लब में एक विशेष लंच मीट एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
⏩कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच मैत्री, व्यापार, निवेश, उद्यमिता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाना रहा
⏩कार्यक्रम में इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICCC), कनाडा के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव के भारत आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया
⏩इस अवसर पर इंडो-अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई (IABC SME) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत के एमएसएमई, स्टार्टअप एवं उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों, आगामी पहलों एवं विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत, कनाडा और अमेरिका के बीच बढ़ता आर्थिक सहयोग भारतीय उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर नए अवसरों का द्वार खोल रहा है
⏩कार्यक्रम का संयोजन अनीता श्रीवास्तव, कन्वीनर, SheEOs – Uttar Pradesh Chapter द्वारा किया गया
⏩उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद मंच भारत, कनाडा एवं अमेरिका के बीच व्यापार, निवेश, महिला उद्यमिता और औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
⏩बैठक के दौरान भारत-कनाडा एवं भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, निवेश, नवाचार, महिला उद्यमिता तथा एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर नए अवसर सृजित करने हेतु ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग समय की आवश्यकता हैं
⏩इस अवसर पर “India Mission 2026” विषयक प्रकाशन का भी विमोचन किया गया
1कार्यक्रम में IABC-SME के महासचिव हलवासिया जी, उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया, मीडिया हेड सुष्मिता सिंह, SheEOs की पदाधिकारी शालिनी सिंह, IABC SME की चीफ इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर (डेलिगेशन एवं कम्युनिकेशन) अर्चना सिंह सहित उद्योगपतियों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की
⏩यह आयोजन व्यवसायिक नेटवर्किंग, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा भारत और कनाडा के बीच आर्थिक, उद्यमशील एवं सांस्कृतिक साझेदारी को नई मजबूती प्रदान करने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। उपस्थित अतिथियों ने भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा साझा समृद्धि, नवाचार और मित्रता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
⏩कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने भारत, कनाडा एवं अमेरिका के बीच मजबूत होते आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।




