Breaking लखीमपुरखीरी

Lakhimpur: चलते-चलते ओमनी वैन में लगी आग, वैन जलकर राख..

लखीमपुर खीरी ( सुरजीत चानी ,संवाददाता ) :  कस्ता पुराने चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ओमनी वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया और वैन धू-धू कर जलने लगी। हालांकि समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लखीमपुर खीरी के कस्ता पुराने चौराहे पर एक ओमनी वैन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी वैन आग की लपटों में घिर गई और धू-धू कर जलने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन सवार लोग रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ओमनी वैन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
गनीमत यह रही कि आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते वाहन में मौजूद लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।