उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार सक्रिय दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। रविवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी


