Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ में सीएम का जनता दर्शन कार्यक्रम बच्चों की शिक्षा को लेकर सीएम सख्त

लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग ही रूप देखने को मिला जहां एक ओर वे बच्चों से आत्मीय बातचीत करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर स्पष्ट और कड़े संदेश दिए। खास तौर पर बच्चों की शिक्षा को लेकर उन्होंने गहरी चिंता जताई और अभिभावकों से अपील की कि हर बच्चे का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही प्रदेश और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। जनता दर्शन के इस मंच से मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।