Breaking बरेली

बरेली टाइगर मारा गया

बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके के गाँव लखनपुर गांव में लैपर्ड को अचेत पड़ा देख फारेस्ट विभाग में मचा हड़कंप। ग्रामीणों ने जंगल विभाग को किया सूचित। लैपर्ड को देखते ही गाँव में हड़कंप मच गया लोगों ने काफ़ी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर करीब से देखा तो लैपर्ड मर चुका था। वही […]

Breaking सीतापुर

सीतापुर.सौच के लिये गई दलित नाबालिग को बंधक बना कर किया दुष्कर्म गांव के दबंग युवक ने नाबालिग को अपने झोपडी में ले जाकर किया रेप शोर मचाने मार देने की धमकी दी पीड़िता के परिवार ने थाने में दी तहरीर पुलिस ने केवल दर्ज किया छेड़छाड़ का मुकदमा थाना रामपुर कला का मामला

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब ऑडी कार से चलेंगी। यह लग्जरी कार उनके बेड़े में शामिल हो गई है। लगभग एक माह पहले योगी कैबिनेट की बैठक में राजभवन में अंबेसडर कार के स्थान पर ऑडी कार का ए-6 मॉडल खरीदने का निर्णय लिया गया था, जिसकी चाबी कार कंपनी के अधिकारियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपी। दरअसल, अभी तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की फ्लीट में अंबेसडर कार ही थी। अंबेसडर कार के स्थान पर लगभग 65 लाख रुपये वाली ऑडी कार का ए-6 मॉडल खरीदने का निर्णय पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किया गया था।

Breaking

.आगरा थाना जगदीश पुरा क्षेत्र के नगला बेर में पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने जुए के अड्डे से 96 हजार की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।. आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा हैं इसी के तहत एसएसपी बबलू कुमार की पुलिस टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमार कार्यवाही की। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को मौके से दबोच लिया पुलिस को जुए के फड से ₹96000 की नगदी बरामद हुई है। बताया जा रहा है यहां पिछले कई दिनों से जुआ चल रहा था पुलिस अब पकड़े गए जुआरियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।। जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमार कार्यवाही, 96 हजार की नगदी के साथ 3 जुआरी गिरफ्तार, थाना जगदीशपुरा के नगला बेर में मारा छापा,

Breaking कासगंज

कासगंज में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ईंटो के चटटे से टकाराई कार सवार छह लोगों में तीन की मौके पर दर्दनाक मौत तीन गंभीर घायलो को किया गया जिलाअस्पताल से रेफर मैनपुरी से बारात में शामिल होने आये थे कार सवार सोरों कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मामो गांव के निकट घटित हुआ हाइवे पर हादसा

कासगंज जनपद में एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार सडक किनारे रखे ईंटो के चटटे से टकरा गई।इस हादसे की भीष्ण घटना में कार चालक सहित तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन कार सवार बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हे बेहतर उपचार के अलीगढ मेडिकल काँलेज को भेजा गया है। […]

Breaking राजनीति राज्य लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा आज समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में सांसद, विधायक, एमएलसी तथा पूर्व मंत्रियों ने भागीदारी करते हुए किसानों के बीच चैपाल लगाई।

किसान घेरा के अंतर्गत चौपाल में समाजवादी नेताओं ने भाजपा राज में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बात की और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताई। समाजवादी सरकार ने जहां मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा, पेंशन, समय से खाद, बीज की उपलब्धता, कामधेनु योजना, मण्डी स्थापना के द्वारा किसानों को खुशहाल बनाने का प्रयास किया […]

Breaking राजनीति राज्य लखनऊ

लखनऊ में आज महाराजा बिजली पासी की जयंती सादगी से मनाई गई।

लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज महाराजा बिजली पासी की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि महाराजा बिजली पासी पराक्रमी, उत्साही और महत्वाकांक्षी थे। उनके राज्य की सीमा 184 […]

Breaking लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दैनिक भास्कर के झांसी संस्करण के प्रधान सम्पादक महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि दैनिक भास्कर के झांसी संस्करण का कुशल प्रबंधन कर उन्होंने प्रिंट मीडिया में देश के शीर्ष समाचार पत्रो में स्थान दिलाया बुंदेलखण्ड के सांस्कृतिक सामाजिक विकास में भी उनका योगदान रहा।

Breaking आगरा

आगरा.पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान का भाजपा पर बड़ा हमला कोरोना की वैक्सिन बन सकती है पर पीएम मोदी और भाजपा की वैक्सिन बनाने की सख़्त ज़रूरत-शादाब चौहान भाजपा ने किसान, महिला, युवाओं का शोषण किया- शादाब चौहान योगी आदित्यनाथ सिर्फ ब्राह्मण समाज का इनकाउंटर क्यों करवा रहे है- शादाब चौहान पीस पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी- शादाब चौहान।

Breaking गोरखपुर

गोरखपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के विचारों से प्रेरणा लें युवा.

गोरखपुरः भारत रत्‍न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती और तुलसी पूज दिवस पर हिन्‍दू युवा वाहिनी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित हिन्‍दू युवा वाहिनी के वीर शिवाजी नगर के महामंत्री विवेक सूर्या ने कहा कि पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति को अपनाने से हिन्‍दू […]