एटा.दरअसल पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव गिरौरा का हैं बताया जा रहा है कि एटा की रहने वाली सीमा कुमारी की शादी 2 वर्ष पूर्व गिरौरा गांव के रहने वाले राघवेंद्र के साथ हुई थी वही सीमा के ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए सीमा के साथ मारपीट करते थे। शनिवार सुबह को सीमा के परिजनों को सूचना मिली कि सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिसके बाद सीमा के परिजन गांव गिरौरा पहुंचे वहाँ सीमा के शव को देखकर उनका बुरा हाल हो गया वही सीमा के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना प्राप्त हुई हैं सूचना पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है परिजनों से पूछताछ की गई हैं तो उन्होंने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है परिजन तेरी तैयार कर रहे हैं तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज करेंगे।
Related Articles
Raebareli News : बूथों पर भाजपा के लोग नहीं सिर्फ भूत नाचेंगे : अखिलेश यादव
Posted on Author DNM
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली के ऊंचाहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ दुख और तकलीफ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल में सिर्फ नाम बदलने का काम किया। बाबा मुख्यमंत्री ने कुछ भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि […]
Breaking : ओबीसी कोटे में जा सकती हैं कुछ सामान्य सीटें, बड़े पैमाने पर होगा फेरबदल
Posted on Author DNM
लखनऊ :नगर निकाय चुनाव से संबंधित अधिनियम और नियमावली में संशोधन के बाद मौजूदा आरक्षण में बड़े पैमाने पर फेरबदल होंगे। नगर निगमों में महापौर के साथ ही नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण में बदलाव किए जाएंगे। इनमें अनारक्षित और पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में बदलाव होगा। […]



