Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Lucknow : यूपी कैबिनेट की बैठक आज, 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी।

करीब 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव, परिवारों समेत करीब 50 लाख लोगों को फायदा।

सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल और समग्र शिक्षा परियोजना के पात्र कर्मचारी योजना में शामिल।

मैनपुरी सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए नौनेर ग्राम सभा की 9.524 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देने का प्रस्ताव।

प्रदेश के 200 या अधिक बेड वाले 4 अस्पतालों को PPP मॉडल पर चलाने की तैयारी।

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की क्षमता 1,250 से बढ़ाकर 3,000 बेड करने का प्रस्ताव।

IIT कानपुर में UP Cyber Security Operations Center (UP-COCS) स्थापित करने की तैयारी।

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के 2 पैकेज, आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के 2 पैकेजों के लिए विकासकर्ता चयन का प्रस्ताव।

प्रयागराज के देवघाट-झलवा में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए टाइप-3 के 533 और टाइप-4 के 312 आवास बनाए जाएंगे।

झांसी और ललितपुर में भंडारगृह के लिए राज्य भंडारण निगम को मुफ्त जमीन देने का प्रस्ताव।

FDI, विदेशी पूंजी निवेश और फॉर्च्यून-500 से जुड़ी पात्र कंपनियों को सब्सिडी देने का प्रस्ताव।

शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक-2021 में संशोधन, पंचायतीराज सामान्य निवास नियमावली-2026 और राज्य पशुधन मिशन का प्रस्ताव।

GCC नीति-2024 की उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों, स्टांप अधिनियम-1899 में संशोधन और अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 को मंजूरी देने का प्रस्ताव।