Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Weather Update : चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव को लेकर यूपी में अलर्ट…

यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

बेमौसम बारिश और आंधी को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

राहत आयुक्त कार्यालय ने जारी की सतर्कता संबंधी एडवाइजरी

मौसम के संभावित बदलाव को देखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां

28 अक्टूबर को पूर्वांचल के कई जिलों में येलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में अलर्ट

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी होने की जानकारी

30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के जिलों में बारिश का अनुमान

बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश की आशंका

बारिश के चलते दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट की संभावना

आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों में शरण लेने की सलाह

पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान और जलाशयों के पास जाने से बचें

किसानों को फसल और कृषि उपज सुरक्षित रखने की सलाह

पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील

मौसम की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक बुलेटिन और सचेत ऐप पर नजर रखने की सलाह