Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीकांड, जमीनी विवाद में 3 की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (अमित श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता):  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। राजधानी के सहादतगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीसीपी पश्चिम समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

जमीनी विवाद में चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ऋषभ शुक्ला का शंभू तिवारी, शिवेंद्र तिवारी और सुयेश से जमीनी विवाद चल रहा था। आज विवाद इतना बढ़ गया कि ऋषभ शुक्ला ने लाइसेंसी/अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अभी पुलिस द्वारा की जा रही है।

आरोपी असलहे समेत गिरफ्तार

सहादतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से ही असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि, “प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।