Breaking उत्तर प्रदेश गोरखपुर

Gorakhpur : जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं, गौ सेवा करते नजर आए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान गोरखपुर समेत आसपास के इलाकों से पहुंचे करीब 200 फरियादियों की मुख्यमंत्री ने एक-एक कर समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में जमीन से जुड़े विवाद, स्वास्थ्य और अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी मामलों की जानकारी लेकर पारदर्शिता के साथ जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने फरियादियों के पास जाकर उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय मिलना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्याओं से जुड़ी जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी तरीके से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनता दर्शन के दौरान जमीन से जुड़े विवादों के साथ स्वास्थ्य संबंधी मामले भी मुख्यमंत्री के सामने आए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। वहीं दूसरी तरफ गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौ-प्रेम भी देखने को मिला। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और उन्हें दुलार किया।एक तरफ मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शिता के साथ समाधान के निर्देश दिए, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का गौ प्रेम भी देखने को मिला गौशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया