Breaking कानपुर

कानपुर पुलिस का तोहफा: 24 लाख के 121 खोए मोबाइल लौटाए

 

कनपुर।(राजन साहू,संवाददाता):कमिश्नरेट पुलिस ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने 24 लाख रुपये कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए।पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पूर्वी जोन के अधिकारियों के नेतृत्व में सर्विलांस टीम ने विभिन्न जनपदों और अंतरराज्यीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की। खोए मोबाइल मिलने से नागरिकों को न सिर्फ आर्थिक नुकसान से राहत मिली, बल्कि निजी डेटा भी सुरक्षित हो गया। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर भौतिक जांच के बाद अलग-अलग जिलों और राज्यों से 121 स्मार्टफोन ट्रैक कर बरामद किए।

बरामदगी करने वाली टीम –
सर्विलांस सेल पूर्वी जोन प्रभारी उपनिरीक्षक सुरदीप सिंह डागर, उपनिरीक्षक विकास त्यागी, उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल हरिओम यादव, गौरव, प्रशांत कुमार और सतेंद्र कुमार।पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं। तत्काल यूपी कॉप ऐप और भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क या सर्विलांस सेल को सूचना दें।