Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

Noida : 172 किसानों को लेकर नोएडा से लखनऊ पहुंची पहली फ्लाइट ,कुछ ही देर में सीएम योगी से करेंगे संवाद

नोएडा से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट रवाना हो गई है. यूपी के एविएशन गेटवे से फ्लाइट ने पहली उड़ान भरी है. 172 किसान इस फ्लाइट से लखनऊ आ रहे हैं. किसान जहाज से सफर करते हुए सीएम आवास पहुंचेगे. सीएम योगी 172 किसानों का स्वागत करेंगे. गौरतलब है  नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए और लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट के लिए पहली कमर्शियल फ्लाइट आज से शुरू हो गई है नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई . इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान और कामगार शामिल है लखनऊ पहुंचकर किसान योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका अभिनंदन करेंगे. 1 जुलाई से यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट से और नोएडा एयरपोर्ट के लिए नियमित उड़ान मिलेंगी. इंडिगो नोएडा के लिए सीधी उड़ान लखनऊ से शुरू कर रहा है.