Breaking उत्तर प्रदेश नई दिल्ली लखनऊ

दिल्ली में बीजेपी के मंत्रिमंडल विस्तार की बैठक,दोनों डीप्टी सीएम के साथ दिखे भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में आज दिल्ली में बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस बैठक में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हो रहे हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर आ गया है. ऐसे में यह बैठक ‘मिशन 2027’ की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है. पार्टी नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तय करेगा. बताया जा रहा है कि जिन नेताओं ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, उन्हें सरकार में जगह मिल सकती है. इसके अलावा संगठन को और मजबूत करने, बूथ स्तर तक पकड़ बनाने और चुनावी मुद्दों को धार देने पर भी चर्चा होगी.