गोंडा (प्रिंस कुमार,जिला संवाददाता ) : जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने आज मंगलवार को तहसील तरबगंज के अंतर्गत ग्राम ऐलीपरसौली बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ से प्रभावित एलीपरसौली के मजरा बाबूपुरवा में जाकर वहां के ग्रामीणों से मुलाकात की तथा बाढ़ से होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव पूरी मदद के लिए उप जिलाधिकारी तरबगंज को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों का सर्वे करवा कर नियमानुसार सभी को सारी सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएचसी अधीक्षक बेलसर को निर्देश दिए हैं कि टीम के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का बराबर निरीक्षण करते रहे ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को कोई समस्या ना होने पाये। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित ग्राम वासियों को त्रिपाल के साथ-साथ अन्य सामग्री का वितरण किया तथा उनको यह भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपके साथ है आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दिया जायेगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज, बाढ़ अधिकारी विश्वनाथ शुक्ला, तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा तथा संबंधित गांव के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
Gonda : तालाब पर अतिक्रमण कर गांव के सड़क को ही बना दिया तालाब
गोंडा करनैलगंज (जिला संवाददाता प्रिंस कुमार) : सरकार ने तालाब सहित अन्य खाते की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का फरमान जारी कर रखा है। मगर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की उदासीनता के कारण जलमग्न तालाब को अवैध तरीके से पाटकर लोग कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिये हैं। जिससे जल निकासी बाधित है […]
Gonda : विकास कार्यों की मासिक समीक्षा में डीएम ने दिखाए कड़े तेवर, लापवाह अधिकारियों को दी चेतावनी
गोंडा (जिला संवाददाता प्रिंस कुमार ) : जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विकास एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा आयोजित हुई जिसमें डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाई गई तो संबन्धित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि शासन से बजट […]
Gonda : नियमित टीकाकरण का सीडीओ गौरव कुमार ने निरीक्षण कर, लिया जायजा
गोंडा (जिला संवाददाता प्रिंस कुमार ): बुधवार को नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला महाराजगंज एवं मोहल्ला इमामबाड़ा में जाकर मुख्य विकास अधिकारी ने दो नियमित टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूनिसेफ के डाक्टर शेषनाथ सिंह सहित अन्य लोग भी साथ में मौजूद रहे। वहीं बताते चलें कि मुख्य विकास अधिकारी ने […]




