लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता व
पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक वसीम अहमद का लखनऊ में निधन हो गया, वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और लखनऊ में केजीएमयू में भर्ती थे। वे आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके थे और सपा सरकार में बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा राज्य मंत्री थे।



