Breaking लखनऊ

लखनऊ यूपी कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बताओ पदयात्रा आज से कांग्रेस बुंदेलखंड के ललितपुर से शुरू करेगी पदयात्रा बुंदेलखंड के सभी 7 जिलों से होती हुई चित्रकूट में मंदाकिनी के तट पर खत्म होगी पदयात्रा

Breaking लखनऊ

CM योगी ने गन्ना केंद्रों, धान क्रय केंद्रों,गौ आश्रय स्थलों के निरीक्षण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अफसर के रूप किया तैनात- वर्तमान स्थितियों पर मांगी रिपोर्ट, जनता से संवाद कर समस्याओं का हल करने और अनियमितताओं पर कार्रवाई करने का निर्देश.. कोविड की समीक्षा, वरासत अभियान की समीक्षा, किसान नेताओं संगठनों से संवाद भी करेंगे अधिकारी..

Breaking मेरठ

मेरठ : यूनाइटेड किंगडम तथा अन्य यूरोपियन यूनियन के देशों में कोविड के नए वायरस को लेकर जहां अलर्ट है। वहीं लंदन से आने वाले एक परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार रात आई पॉजिटिव रिपोर्ट के पास प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Breaking मेरठ

मेरठ.नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक में ज्वैलर्स के मकान में लाखों की डकैती छत के रास्ते घर मे दाखिल हुए बदमाशो। बदमाशों ने खुद को बताया गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम पिस्टल की नोक पर परिवार के लोगो को बंधक बनाकर लाखो रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम देकर आसानी से हुए फरार बदमाश। डकैती डालने वाले बदमाशों की संख्या बताई जा रही है 4 देर रात 3:00 बजे घर में घुसे बदमाश सुबह 6:00 बजे घर से निकले। लगभग 500 ग्राम सोना और लाखों रुपए की नगदी लूट कर आसानी से हुए फरार परिवार ने पड़ोसी के मोबाइल से दी पुलिस को सूचना । डकैती की वारदात से इलाके में मची सनसनी, विष्णु ज्वैलर्स के नाम से घर मे ही है सर्राफ की दुकान। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर का मामला।

Breaking कौशाम्बी

कौशांबी प्रेमी से धोखा मिलने के बाद आग लगाने वाली युवती की इलाज के दौरान मौत। दो दिन पूर्व युवती ने अपने घर मे प्रेमी की मौजूदगी में खुद को कर दिया था आग के हवाले। गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा था इलाज। युवती की मौत के बाद पुलिस कार्यवाई में जुटी। सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे का है मामला।

Breaking आगरा

आगर,गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव स्थानीय लोगो के सूचना पर पहुंची पुलिस पास के ही गांव नगला अर्जुन का बताया जा रहा मृतक खंदौली थाना के नगला अर्जुन के पास की घटना,

Breaking बिजनौर

बिजनौर – लव जिहाद पर युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल। एसपी ने पिटाई करने वाली भीड़ पर कड़ाई दिखाई , पिटाई करने वाले 2 लोगो को किया गिरफ्तार , पिटाई करने वाले लोगो के घर पुलिस की दबिश , 15 दिंसबर को युवक को ग्रामीणो ने पीटा था , थाना धामपुर के बेरखेड़ा इलाके का मामला ।

Breaking बरेली

बरेली टाइगर मारा गया

बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके के गाँव लखनपुर गांव में लैपर्ड को अचेत पड़ा देख फारेस्ट विभाग में मचा हड़कंप। ग्रामीणों ने जंगल विभाग को किया सूचित। लैपर्ड को देखते ही गाँव में हड़कंप मच गया लोगों ने काफ़ी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर करीब से देखा तो लैपर्ड मर चुका था। वही […]

Breaking सीतापुर

सीतापुर.सौच के लिये गई दलित नाबालिग को बंधक बना कर किया दुष्कर्म गांव के दबंग युवक ने नाबालिग को अपने झोपडी में ले जाकर किया रेप शोर मचाने मार देने की धमकी दी पीड़िता के परिवार ने थाने में दी तहरीर पुलिस ने केवल दर्ज किया छेड़छाड़ का मुकदमा थाना रामपुर कला का मामला

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब ऑडी कार से चलेंगी। यह लग्जरी कार उनके बेड़े में शामिल हो गई है। लगभग एक माह पहले योगी कैबिनेट की बैठक में राजभवन में अंबेसडर कार के स्थान पर ऑडी कार का ए-6 मॉडल खरीदने का निर्णय लिया गया था, जिसकी चाबी कार कंपनी के अधिकारियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपी। दरअसल, अभी तक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की फ्लीट में अंबेसडर कार ही थी। अंबेसडर कार के स्थान पर लगभग 65 लाख रुपये वाली ऑडी कार का ए-6 मॉडल खरीदने का निर्णय पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में किया गया था।