लखनऊ/बस्ती ( अमित श्रीवास्तव ,विशेष संवाददाता ) :उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने शिक्षा जगत और पूरे इलाके में खलबली मचा दी है, जहां बस्ती के लोढ़वा गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाने वाली 26 वर्षीय शिक्षिका रुपाली पर अपने ही 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ प्रेम संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है, और 21 नवंबर को यह मैडम कथित तौर पर उस नाबालिग छात्र को अपने साथ लखनऊ ले गई और होटल में लगातार रासलीला का आनंद लेती रही जिसके बाद छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने दोनों की लोकेशन लखनऊ के एक होटल में ट्रेस कर ली, जहां से दोनों को बरामद करके बस्ती वापस लाया गया और फिलहाल रुपाली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि मेडिकल परीक्षण के बाद नाबालिग छात्र को सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है.





