लखनऊ ( DNM NETWORK): विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज एक होटल में की गई जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह ने की बैठक में संघ के केंद्रीय पदाधिकारी, संरक्षक, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य रूप से तकनीकी कर्मचारियों के आमेलन, पदोन्नति, कैशलेस मेडिकल सुविधा, फेसियल अटेंडेंस में शिथिलता, साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता, शिफ्ट ड्यूटी मे कार्यरत तकनीशियन को नाइट अलाउंस, प्रत्येक उपकेंद्र पर 4 SSO एवं आवश्यक हेल्पर की व्यवस्था सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कर्मचारियों की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है तो संघ आगामी समय में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। आंदोलन के निर्णय का बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन किया।

बैठक में संरक्षक इं. अशोक कुमार बारी, इं. रामप्रताप, इं. राजकुमार, केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार राठौड़, केंद्रीय कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, CPF ट्रस्टी श्री कलीम कुरैशी, वेद प्रकाश यादव, चंद्रपाल सिंह, अमित सहगल, इंदल चौधरी, सौरभ कुमार, चंद्रजीत यादव, संदीप यादव, शेख तौकीफ, राम सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, शिवनारायण, महेश कुमार, सुनील कुमार यादव, सुनील प्रजापति, लोकश, चंदन कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।





