Breaking बरेली

बरेली में हत्‍यारों ने क‍िसान धर्मपाल गंगवार को गांव के बाहर पेड़ से बांधकर उसे ज़िन्दा फूंक द‍िया। वारदात थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव वरगवां गांव में हुई है। क‍िसान का अधजला शव कंटीले तारों में जकड़ा पेड़ से बंधा पाया गया हड़कम्प मच गया मारे गए क‍िसान ने पर्चे में ल‍िखकर छोड़ा था क‍ि […]

Breaking बिजनौर

बिजनौर-पाँच बदमाशो ने डबल मर्डर की वारदात को दिया अंजाम। खेत पर सो रहे दो लोगो को गोलियों से भुना। पांचों बदमाश। ज़मीन के विवाद में हत्या की वारदात को दिया अंजाम। मुजफरनगर के रहने वाले है। एसपी ने की बदमाशो को पकड़ने के लिए चार टीम गठित। थाना मण्डावर के खादर इलाके का मामला।

Breaking बंदायू

वच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने सामने। दोनों तरफ से कहासुनी को लेकर चली गोलियां। एक पक्ष का आरोप है कि किशन प्रधान ने अपनी छत से चलाई गोलियां। सुमित नाम के व्यक्ति के भाई बाल बाल बचे। पीडित ने थाने में दी लिखित सिकायत । पुलिस मामले की जॉच में जुटी। पूरा मामला वदायूं जिले की बिसौली कस्बा के साईं विहार कॉलोनी का है।

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रखर समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका श्रद्धापूर्ण स्मरण किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक इन्द्राणी वर्मा, विनोद सविता एवं संजय विद्यार्थी सविता ने श्री कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित की है। लखनऊ महानगर स्थित एच पार्क में कर्पूरी जी की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का मानना है कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में भी सेवा भावना को प्रमुखता दी थी। वह सदा गरीबों के लिए लड़ते रहे। वह दो बार मुख्यमंत्री रहे, लगातार विधायक रहे किन्तु उनका जीवन बेदाग रहा। अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए वे जाने जाते थे। उनका […]

Breaking अयोध्या

अयोध्या भारत को विश्व महा गुरु बनाने को लेकर विश्व प्रवासी धर्म परिषद आज जानकीघाट बड़ा स्थान में विश्व प्रवासी धर्म परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महन्थ जन्मेजय शरण जी महाराज की अध्यक्षता में प्रवासी भारतीयों व सन्तों महन्थों का होगा सम्मान समारोह कैलाश मान सरोबर को मुक्ति के लिए सन्त लेगे संकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानन्द तिवारी सन्तोष मिश्र करेगें स्वागत

Breaking अयोध्या

अयोध्या.26 जनवरी को सीएम योगी का अयोध्या दौरा प्रस्तावित। दोपहर बाद अयोध्या पहुंच सकते हैं सीएम योगी।करेंगे राम लला का दर्शन पूजन। कर सकते हैं मंडल की समीक्षा बैठक।

Breaking बागपत

एक दिन की डीएम बनी बिटिया.बागपत जनपद में आज बालिका दिवस के मौके पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बागपत की एक बेटी 1 दिन के लिए अफसर बनी है। दरअसल बागपत जनपद के छोटे से गांव निरोजपुर की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अप्सरा को बालिका दिवस के मौके पर 1 दिन के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है डीएम राजकमल यादव ने उन्हें 1 दिन का चार्ज देकर सीएम की कुर्सी पर बैठाया है वही बागपत की इस अफसर बिटिया का कहना है कि यह उनके लिए एक सपने जैसा है उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह 1 दिन की ही सही लेकिन कभी जिले की डीएम बन पाएंगे वही स्पोर्ट्स से जुड़े होने के चलते 1 दिन की डीएम अप्सरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि जिले में शूटरों के लिए एक रेंज बनाई जाए जबकि शूटरों के लाइसेंस को भी मंजूरी दी जाए नहीं आज एक दिन के लिए डीएम बनी अप्सरा लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करने का भी प्रयास करेंगे। वही इसके अलावा और भी कई बालिकाओ की जिले के कई पदों की जिम्मेदारी सौपी गई है। जिनमे महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी, सीडीओ तनु चौहान, काजल अंतल को जिला विकास अधिकारी, नेहा को डीपीओ जबकि क्रीड़ाधिकारी की स्वाति को बनाया गया है।

Breaking बागपत

कांग्रेश.प्रदेश अध्यक्ष का बीजेपी पर हमला बागपत पहुंचे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को लेकर बड़ा हमला बोला है।  दरअसल बागपत पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर प्रमोद पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून काले कानून है कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला उन्होंने कहा कि भरी ठंड में किसान अपने परिवार के साथ सड़कों पर है। लेकिन सरकार है, कि किसानों की मांग नहीं मान रही। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की हठधर्मिता के चलते किसान आज सड़कों पर रहने को मजबूर हो चला है। इतना ही नहीं प्रमोद पांडे ने किसानों पर लगे खालिस्तानी और आतंकवादी होने के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी बताना बीजेपी के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है  कि उनकी मानसिकता कितनी नीचे गिर चुकी है।

Breaking बरेली

बरेली में कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक प्रस्तावित ओवर ब्रिज को लेकर व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया व्यापारियों ने इसी को लेकर कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक का बाजार आज बन्द रखा और प्रस्तावित ओवर ब्रिज को न बनाये जाने की मांग की व्यापारियों का कहना है कि इस बाजार में अगर ओवर ब्रिज बनाया गया तो व्यापार चौपट हो जाएगा और व्यापारी वर्वाद हो जाएंगे इसी को लेकर इन लोगो ने बाजार बंद किया है व्यापारियों का कहना कि शहर के सभी नेता भी यही चाहते है कि ओवर ब्रिज न बने इस मामले में व्यापारी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी मिले संतोष गंगवार का कहना है कि व्यापारियों को भरोसे में लेकर ही कोई रास्ता निकाला जाए जिससे विकास भी बाधित न हो और व्यापारियों को भी नुकसान न हो

Breaking सुल्तानपुर

सुलतानपुर.पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में यूपी दिवस का आयोजन। बेटियों ने रंगमंच के जरिए किया बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का आवाहन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने किया किसान प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम व सीताराम वर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्वयं सहायता समूह,पराग व कृषि समेत विभिन्न स्टालों पर किसानों का जमावड़ा।