लखनऊ ( DNM NETWORK):डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एक्शन में, H1N1 और सीजनल फ्लू को लेकर की बड़ी समीक्षा बैठक
प्रदेश में बढ़ते H1N1 इन्फ्लुएंजा और सीजनल फ्लू के मामलों को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है।
आज डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ VC के माध्यम से बड़ी समीक्षा बैठक की।
बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के CMO, CMS और मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य जुड़े।
डिप्टी सीएम ने सभी अस्पतालों में दवाओं, बेड, जांच और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से घबराने नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की अपील की है।




