Breaking लखीमपुरखीरी

Lakhimpur khiri : भौतिक विज्ञान के टीचर बने खीरी #DM छात्राओं को पढ़ाया पाठ…

लखीमपुर खीरी (सुरजीत चानी,संवाददाता ): लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए इंटरमीडिएट की छात्राओं को भौतिक विज्ञान पढ़ाया। उनका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करना था।जिलाधिकारी सीधे इंटरमीडिएट की कक्षा में पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट बोर्ड चालू कराया और डिजिटल पेन से छात्राओं को पढ़ाया। उन्होंने छात्रा माही और अंशिका से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। इसके बाद सौम्या गुप्ता, माही रस्तोगी, अंशिका वर्मा और अनामिका वर्मा को गौस की प्रमेय हल करने को कहा। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल किया। जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की और विषय की बारीकियों को सरल तरीके से समझाया।