उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच गए हैं। गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान वे गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनता दर्शन में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वहीं कल मुख्यमंत्री कुशीनगर के रामकोला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



