मथुरा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,बेकाबू बस ने ट्र्रक में मारी टक्कर,4 लोगों की मौत,17 यात्री गंभीर रूप से घायल।

मथुरा के थाना राया इलाके मे यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया इस हादसे में 4 की मृत्यु हो गई वही 19 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये बताया जाता है कि राया इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक ट्रेलर से यात्रियों से भरी वोल्वो बस जा टकराई इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई वही 19 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए बताया जाता बस में 65 यात्री सवार थे यह बस लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही थी कि अचानक यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 के निकट हादसा हो गया यह बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी कि तेज गति से दौड़ रही वोल्वो बस ट्रेलर में जा घुसी इस हादसे से घटना स्थल पर कोहराम मच गया इस बारे में एस पी देहात सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 112 के पास लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही एक वोल्वो बस गिट्टी से भरे ट्रेलर से जा टकराई इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई वही19 यात्री घायल हो गए उनका कहना है बस चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है उनका कहना है बस में 65 यात्री सवार थे