लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। बागपत और जौनपुर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती देने के साथ विंध्याचल, आगरा, चित्रकूट धाम और अलीगढ़ में भी नए मंडल आयुक्तों को तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत […]
लखनऊ
भाजपा ने वेस्ट यूपी में अश्वनी त्यागी समेत इन 6 नामों पर लगाई मोहर, इनका कटा पत्ता
मेरठ. प्रदेश में आगामी 30 जनवरी को खाली हो रही विधान परिषद की 12 सीटों के लिए सभी दलों ने अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इन 12 सीटों में सर्वाधिक लाभ अगर किसी पार्टी को होगा तो वह है सत्तारूढ भाजपा है। भाजपा के सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों का विधान परिषद पहुंचना बिल्कुल तय […]
एमएलसी प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज़ भाजपा नेता ने दिया सभी पदों से इस्तीफा, लिखा मेरे त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का अपमान हुआ
गाजीपुर. एमएलसी प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने पत्र लिखकर इसे अपने त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का अपमान बताया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि मैं अपने समाज और समर्थकों की आकांक्षाओं पर खरा नहीं […]
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य संगठनों के प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी का मनोबल बढ़ेगा और सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है।
आज समाजवादी पार्टी में शामिल होेने वालों में प्रमुख हैं मेरठ की मेयर श्रीमती सुनीता वर्मा, हस्तिनापुर मेरठ के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद और शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री श्री अवधेश वर्मा, बरेली के पूर्व विधायक श्री विजय पाल सिंह, अलीगढ़ की पूर्व […]
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षडयंत्रकारी जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। किसानों को लूटा जा रहा है। गलत नीतियों से नौजवानों का रोजगार छिना है। उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं है। यह भी जाने वाली है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ रही है। यह पार्टी डाॅ0 अम्बेडकर और डाॅ0 लोहिया की विचारधारा पर चल रही है समाजवादी पार्टी समाजवादी व्यवस्था का राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी तथा अन्य दलों व संगठनों के सैकड़ों नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी नहीं कर सकती है। भाजपा समाज को बांटने का पाप कर […]
लखनऊ यूपी प्रदेश में पहले चरण में कुल नौ लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना की 1055500 वैक्सीन प्रदेश में भेजी जा चुकी है। इससे तीन दिन के अंदर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी
लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के पहले दिन 31,700 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में टीकाकरण के लिए बनाए गए कुल 1500 केंद्रों में से पहले दिन 317 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। शनिवार को देश में टीकाकरण का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। वह इस दौरान वर्चुअल माध्यम से वाराणसी के जिला महिला […]
अखिलेश यादव ने भाजपा को चेताया, सत्ता बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है प्रदेश का युवा
लखनऊ. भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘युवा घेरा’ कार्यक्रम की अपार सफलता ने दिखा दिया है कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से कितनी आक्रोशित है। प्रदेश का युवा सत्ता के बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है। युवा दिवस के […]
जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल आज रात 12 बजे से होगा खत्म, डीएम बनेंगे प्रशासक, मई तक होंगे चुनाव
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आज आधी रात के बाद यानी 14 जनवरी से सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों के सारे अधिकार प्रशासन के पास आ जाएंगे और जिला पंचायतों में जिलाधिकारी प्रशासक बन जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 15 मार्च से 30 मार्च के बीच […]

