Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर की बढ़ी मुसीबत, कुर्क की जाएगी संपत्ति, MP-MLA कोर्ट का बड़ा आदेश

लखनऊ. एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन और बसपा नेता राम अचल राजभर की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उनकी संपत्ति कुर्क किए जाने का आदेश दिया है। नसीमुद्दीन ने ये टिप्पणी […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

अब खत्म होगी इनकी संविदा की नौकरी, नहीं होगा नवीनीकरण, आउटसोर्सिंग पर नियुक्त होंगे कर्मचारी

अब खत्म होगी इनकी संविदा की नौकरी, नहीं होगा नवीनीकरण, आउटसोर्सिंग पर नियुक्त होंगे कर्मचारी लखनऊ. (Sarva Shiksha Abhiyan) सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिलों-मण्डलों में सीधी संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों की संविदा का नवीनीकरण (Renewal) अब नहीं होगा। बल्कि ये कर्मचारी अब आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखे जाएंगे। इन कर्मचारियों की […]

Breaking उत्तर प्रदेश नोएडा लखनऊ

हॉलीवुड की तर्ज पर यूपी में बनेगी फिल्म सिटी, आर्ट स्टूडियो से लेकर शूटिंग गांव तक जानें क्या होगा खास

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हॉलीवुड की तर्ज पर फिल्म सिटी (Film City) बनेगी। थीम से लेकर लुक तक सब कुछ अधिकतर हॉलीवुड स्टाइल में बनाया जाएगा। इस मामले में अमेरिका की रियल इस्टेट कंपनी सीबीआरआई दुनिया भर के फिल्म स्टूडियो और थीम पार्क का अध्ययन कर रही है। बतौर सलाहकार यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास […]

Breaking आजमगढ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था गलत काम पुलिस ने 27 लड़के लड़कियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़. सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मुहल्ले में रेस्टोरेंट के नाम पर एक बिल्डिंग में काफी दिनों से चल रहे हुक्का बार का रविवार को खुलासा हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां नशीले पदार्थ का […]

Breaking उत्तर प्रदेश कन्नौज़ लखनऊ

कन्नौज .आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बडा हादशा। कोहरे के चलते एक डीसीएम समेत चार कार आपस में टकराई। तेज रफ्तार में टक्कर होते ही डीसीएम, व एक कार में लगी आग। कार व डीसीएम चालक गाडी छोड हुए फरार। घटना में 12 लोग घायल मेडिकल कालेज में भर्ती। 2 की हालत गंभीर कानपुर रेफर । मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने गाडियों पर लगी आग पर पाया काबू। आगरा से लखनऊ की और जा रही थी सभी गाडियां। तिर्वा कोतवाली के पचोर गांव समीप एक्सप्रेस वे की घटना।

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.अखिलेश यादव ने कहा कि श्री ओम प्रकाश शर्मा जी के निधन से प्रदेश की शिक्षक राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। वे 48 वर्ष तक शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी रहे। विधान परिषद में वे शिक्षकों की आवाज जोरदार ढंग से उठाते थे। अपने जीवन के अन्तिम दिन भी वे शिक्षक हितों के लिए मेरठ में धरना कार्यक्रम में शामिल रहे थे।

Breaking आगरा उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 15 IAS अफसरों के किये तबादले, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। बागपत और जौनपुर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती देने के साथ विंध्याचल, आगरा, चित्रकूट धाम और अलीगढ़ में भी नए मंडल आयुक्तों को तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत […]

Breaking उत्तर प्रदेश मेरठ लखनऊ

भाजपा ने वेस्ट यूपी में अश्वनी त्यागी समेत इन 6 नामों पर लगाई मोहर, इनका कटा पत्ता

मेरठ. प्रदेश में आगामी 30 जनवरी को खाली हो रही विधान परिषद की 12 सीटों के लिए सभी दलों ने अपने समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इन 12 सीटों में सर्वाधिक लाभ अगर किसी पार्टी को होगा तो वह है सत्तारूढ भाजपा है। भाजपा के सर्वाधिक 10 प्रत्याशियों का विधान परिषद पहुंचना बिल्कुल तय […]

Breaking उत्तर प्रदेश गाजीपुर लखनऊ

एमएलसी प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज़ भाजपा नेता ने दिया सभी पदों से इस्तीफा, लिखा मेरे त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का अपमान हुआ

गाजीपुर. एमएलसी प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने पत्र लिखकर इसे अपने त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का अपमान बताया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि मैं अपने समाज और समर्थकों की आकांक्षाओं पर खरा नहीं […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और अन्य संगठनों के प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी का मनोबल बढ़ेगा और सन् 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है।

आज समाजवादी पार्टी में शामिल होेने वालों में प्रमुख हैं मेरठ की मेयर श्रीमती सुनीता वर्मा, हस्तिनापुर मेरठ के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद और शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री श्री अवधेश वर्मा, बरेली के पूर्व विधायक श्री विजय पाल सिंह, अलीगढ़ की पूर्व […]