Breaking अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर-25 हजार के इनामिया बदमाश उमानाथ उर्फ ओमगिरी के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में इनामिया बदमाश गोली लगने से घायल होने के बाद हुआ गिरफ्तार उसका साथी फरार होने में रहा सफल मुठभेड़ के दौरान सिपाही को भी लगी गोली। दोनो को अस्पताल में कराया गया भर्ती बदमाश के पास तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद अम्बेडकरनगर और आजमगढ़ जनपद में दर्ज है 1 दर्जन गम्भीर आपराधिक मुकदमे जैतपुर थाना क्षेत्र के सरैया गाँव के पास हुई मुठभेड़।

Breaking आगरा

आगरा ताज की खूबसूरती पर खतरा आगरा ताजमहल पर गोल्डी काइरो नोमस कीड़े का हमला ताजमहल की सुंदरता पर खड़ा हुआ खतरा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ताज को खतरे से बचाने में जुटा यमुना की तलहटी में पनपता है यह कीड़ा ताज के सफेद रंग को हरा कर देता है यह कीड़ा । 

मोहब्बत की नायाब इमारत ताजमहल की सुंदरता पर खतरा खड़ा हो गया । यमुना की तलहटी में पनप रहे कीड़े ताजमहल की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं । यमुना में पनप रहे कीड़े उड़कर ताजमहल की दीवार पर  चिपक जाते हैं  । ताजमहल की जिस भी दीवार पर यह कीड़े चिपकते हैं । वहां के […]

Breaking कन्नौज़

कन्नौज.अपने को जिंदा दिखाने के लिए दर-दर भटक रहा दिव्यांग कागजों में अपने को जिंदा करने के लिए डीएम से लगाई गुहार आर्थिक लाभ के चक्कर में पति की जगह दिव्यांग देवर को भाभी ने सरकारी कर्मचारियों के जरिए कागजों में मृत कराया घोषित मामले में अधिकारियों ने जांच के बाद सख्त कार्यवाही की कही बात मामला जलालाबाद ब्लाक के अनौगी गांव का ।

Breaking मेरठ लखनऊ

मेरठ में गरजे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, कृषि कानून को बताया डेथ वारंट।

मेरठ किसान महापंचायत में मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कृषि तीनों कानून किसानों के लिए डेट वारंट हैं। उन्होंने कहा ऐसे तो हर किसान मजदूर बन जाएगा। उन्होंने कहा पिछले 25 साल में साढ़े तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अब किसान […]

Breaking

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा घर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले गणेश यादव आर्मी जवान थे और उनकी तैनाती लेह में थी। 24 फरवरी देर शाम को आर्मी जवान गणेश यादव की अचानक मौत हो गई । गणेश की मौत की ख़बर जैसे परिजनों और इलाके के लोगो को लगा तो परिवार […]

Breaking उत्तर प्रदेश

बस्ती यूपी पंचायत चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम शराब माफियाओं के ठिकाने पर मार रही है छापा हरैया में आबकारी व पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ की संयुक्त छापेमारी। एरता, करिगहना, बरहपुर, खटिकहिया में टीम ने की कार्यवाही छापेमारी के दौरान 45 कुन्तल लहन नष्ट कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद टीम ने आधा दर्जन से अधिक भट्टियों को तोड़ा जिले के परशुरामपुर व मुंडेरवा में लगातार कार्यवाही के बावजूद नही बन्द हो रहा कच्ची शराब का कारोबार

Breaking आगरा

फतेहपुर-धाता थाना क्षेत्र के मख़ोवा गांव में दो व्यक्तियों की संदिध मौत से मचा हड़कंप दोंनो ने बीती शाम अपने अपने घरों में खाया था खाना अचानक मौत होने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

Breaking सहारनपुर

सहारनपुर 28 फरवरी को सहारनपुर के गांव लाखनौर में होगी किसान महापंचायत। भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों की महापंचायत को करेंगे संबोधित। महापंचायत की तैयारियों में जुटे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता, कृषि कानून के विरोध में होगी किसानों की महापंचायत। जिला पुलिस प्रशासन महापंचायत को लेकर एलर्ट।.

Breaking आगरा

सड़क पार कर रही 4 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार स्कूल वैन ने चपेट में ले कर रोंदा, मौके पर ही बच्ची की मौत मां के साथ मंदिर पूजा करने जा रही थी बच्ची उसी दौरान हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम स्कूल वैन को लेकर चालक हुआ मौके से फरार सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का संज्ञान पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई जांच में जुटी थाना पिनाहट क्षेत्र के आगरा बाह मार्ग पर कस्बा भदरौली बाजार का मामला।

Breaking नई दिल्ली

राकेश टिकैत का भड़काऊ बयान 

  भाकियू नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर भड़काऊ बयान देते हुए दिल्ली पर चढ़ाई के संकेत दिए है। बागपत के बामनोली में पहुँचे राकेश टिकैत ने किसानों से कहा है कि वो अपने ट्रेक्टरों में तेल डालकर तैयार रखे और संयुक्त मोर्चा की कॉल का इंतजार करें। क्योंकि देश  में लूटेरे आ गए […]