Breaking कौशाम्बी

कौशांबी पुताई के लिए मिट्टी खोदने गए भाई-बहन टीला ढहने से दबे। मिट्टी के नीचे दबने से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर। स्थानीय लोगों ने मिट्टी के ढेर में दबे दोनो को बाहर निकाला। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल किया गया रेफर। मृतक युवती व उसका छोटा भाई अपने बड़े भाई की ससुराल गए थे, जहां हुआ हादसा। सराय अकिल थाना के तिल्हापुर गांव की है घटना।

Breaking बिजनौर

बिजनौर-एसटीएफ व के डी उर्फ कुलदीप बदमाश के बीच हुई मुठभेड़। के डी के पैर में लगी गोली। एसटीएफ की आँख में धूल झोंखकर बदमाश हुआ फरार। एसटीएफ व लोकल पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी। ट्रिपल मर्डर फिरौती अपहरण जैसे दर्जनों मुकदमे है दर्ज। थाना चाँदपुर इलाके में बदमाश की घेरा बंदी जारी।

Breaking

कौशांबी.फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार। पचास-पचास हजार रुपये के इनामिया थे दोनों शातिर साइबर अपराधी। पकड़े गए अपराधियों ने सैनी कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे साठ लाख रुपए। फर्जी फाइनेंस कंपनी के निदेशक व उसकी पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए थे साठ लाख रुपए। फर्जी फाइनेंस कंपनी के जरिए 3 साल में लोगों की रकम दोगुनी करने का वादा करा कर जमा कराते थे रुपए। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कंप्यूटर, लैपटॉप व 45 लाख रुपए के चेक समेत अन्य उपकरण बरामद।

Breaking गोरखपुर

आईजी जीआरपी ने किया जीआरपी थाने का निरीक्षण, कहा यात्रियों से जहरखुरानी की घटनाएं चिंताजनक, लगाएंगे अंकुश

गोरखपुर। शनिवार को वार्षिक निरीक्षण के क्रम में गोरखपुर पहुंचे आईजी जीआरपी ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। मुख्य रूप से ट्रेन में यात्रियों के साथ जहरखुरानी की वारदात को रोकने के लिए जीआरपी थाने पहुंचे आईजी जीआरपी ने जीआरपी कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, शस्त्रा गृह और अभिलेखों की गहनता से जांच किया। 3 बजे […]

Breaking आगरा

आगरा:तीन कर्मियों को बंधक बनाकर 11 लाख की लूट, असलहों के दम पर दो बदमाशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में हुई है लूट की वारदात, न्यू आगरा थाना क्षेत्र के लायर्स कॉलोनी का मामला।

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

साहिबजादा दिवस पर मुख्‍यमंत्री आवास पर आयोजित होगा गुरुबाणी कीर्तन मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद

(लखनऊ)26 दिसम्‍बर सिख समुदाय के दसवें गुरू साहिब श्री गुरू गोबि‍न्‍द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए पहली बार 27 दिसम्‍बर रविवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर साहिबजादा दिवस का आयोजन किया जाएगा। साहिबजादा दिवस पर मुख्‍यमंत्री आवास पर गुरुबाणी कीर्तन […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम आज दूसरे दिन भी प्रदेश के सभी जनपदों में सम्पन्न हुआ।

जनजागरण और जनसम्पर्क का यह कार्यक्रम अगले निर्देश तक चलता रहेगा। सुविधानुसार एक दो गांवों का चयन कर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन जारी रखना है। सांसदों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, एवं जनपदों के पदाधिकारियों ने चैपाल लगाकर किसानांे के बीच समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। चर्चा के दौरान किसानों […]

Breaking बागपत

हाईवे पर धरने पर बैठे किसानो ने किया अर्दनग्न होकर प्रदर्शन

बागपत के बडौत में किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 8 दिनों से एनएच 709 बी हाईवे पर चल रहे हैं धरने में आज किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे दो दर्जन से ज्यादा किसान अर्धनग्न हो गए और कृषि कानून और सरकार के खिलाफ जमकर […]

Breaking आगरा

आगरा.एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने भेजी शिकायती चिट्ठी अवैध खनन से MLA प्रतिनिधि द्वारा भारी वसूली की जांच की मांग IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने DGP उत्तर प्रदेश और अन्य अफसरों को लिखी है चिट्ठी थाना सैंया, थाना खेरागढ़ में हो रहा है भारी मात्रा में अवैध खनन ट्रक और ट्रैक्टर से विधायक महेश गोयल के प्रतिनिधि द्वारा होती है वसूली विधायक प्रतिनिधि के के त्यागी के माध्यम से 12 हज़ार प्रति ट्रक और 5 हज़ार रुपये प्रति ट्रेक्टर की है रही है वसूली प्रति रात्रि 4 लाख रुपये की वसूली का लगाया आरोप पत्र में अभी हाल ही में हुए खनन माफियाओं द्वारा की गई सिपाही सोनू चौधरी में विद्यायक प्रतिनिधि के हाथ होने की जताई आशंका एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

Breaking बुलंदशहर

बुलंदशहर.में बड़ा हादसा ,मिट्टी की ढांग गिरने से 5 महिलाएं दबीं एक को निकाला गया बाहर हालत गम्भीर,हायर मेडिकल सेंटर रेफर 4 महिलाओं के और दबे होने की खबर,राहत कार्य में जुटे लोग मौके पर पहुंचे आला अधिकारी जेसीबी से हो रही खुदाई, थाना नरसेना क्षेत्र के गांव ढलना की घटना