Breaking उत्तर प्रदेश वाराणसी

वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चलाए जा रहे कोरोना जांच विशेष अभियान में दो दिन में 1,868 जांच हुई। पहले दिन 832 जबकि बुधवार को 1036 सैंपल लिए गए। पहले दिन की जांच में तीन बच्चे संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना को देख सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों में बने स्टैटिक बूथ के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह सिंह ने बताया कि बुधवार को 5 साल तक के 281 और 6 से 12 साल तक के 401 जबकि 13 से 18 साल तक के 354 बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बताया कि पहले दिन की जांच में तीनों कैटेगिरी में एक-एक बच्चे संक्रमित हुए हैं। […]

Breaking कौशाम्बी

कौशांबी. अज्ञात महिला का सिर कटा शव सूखी नहर में मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।

कौशांबी अज्ञात महिला का सिर कटा शव सूखी नहर में मिलने से इलाके में मचा हड़कंप अज्ञात महिला के से सिर धड़ से गायब, दोनों हाथ और पैर कपड़े से बंधे थे घटना स्थल के आसपास पुलिस गायब सिर की कर रही तलाश पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर […]

Breaking उत्तर प्रदेश कासगंज मुरादाबाद

फिरोजाबाद के एसएसपी अजय कुमार का हुआ तबादला।

मुरादाबाद में पीएसी सेनानायक पद पर तैनात अशोक कुमार शुक्ल होंगे फिरोजाबाद के नए एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल पूर्व में श्रावस्ती  ओर कासगंज पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके है। इसके साथ ही फ़िरोज़ाबाद के पूर्व एसएसपी अजय कुमार को एसपी हरदोई बनाया है।  

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2 आईपीएस का तबादले ।

  IPS निखिल पाठक (16)को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट से अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया   IPS श्रद्धा नरेंद्र पांडे (17) को सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर कमिश्नरेट से अपर पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट बनाया गया

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश।

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश की स्थिति लगातार बहुत अच्छी हो रही है। सतत प्रयासों से अब पूरे प्रदेश में एक्टिव कोविड मरीजों की कुल संख्या 30 हजार से भी कम हो चुकी है। वर्तमान में 28,694 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 16 लाख 44 हजार 511 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का डबल इंजन 8 वर्षो से यार्ड में ही खड़ा है।

राज्य सरकार के 4 वर्ष और इसी अवधि में केंद्र के 4 वर्षो में डबल इंजन टस से मस नहीं हुआ। विकास योजनाएं प्लेटफार्म पर इंतजार में हैं। कोई पूछने वाला नहीं। भाजपा सरकार अधिकारियों की शंटिग करती रहती है। जब कुछ करना नहीं तो भाजपा को अधिकारी-अधिकारी खेलना ही भाता है। एक अधिकारी दिल्ली […]

Breaking उत्तर प्रदेश संभल

संभल में 5 दिन पूर्व अपहृत किए गए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है युवक की हत्या चुनावी रंजिश में नहीं प्रेम प्रसंग में युवती के साथ आपत्ति जनक हालत में पकडे जाने पर की गई थी पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

संभल जनपद के एसपी चक्रेश मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या का यह मामला संभल जनपद में हयात नगर थाना इलाके के गांव मूसापुर का है युवक नदीम के परिजनों ने 27 मई को हयातनगर थाने में नदीम की गुम शुदगी दर्ज कराई थी लेकिन अगले दिन ही नदीम के परिजनों […]

Breaking ललितपुर

ललितपुर.घर के आंगन मे संदेहजनक अवस्था मे मिला महिला का शव, ललितपुर के थाना जाखलौन के पिपरई गाँव का मामला।

Breaking संभल

संभल में डीसीएम का टायर फटने से हादसे में 2 लोगों की मौत।

संभल में डीसीएम का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, टायर फटने से तेज़ रफ़्तार डीसीएम पलटी, डीसीएम पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत, डीसीएम में भरी हुई थी मक्के की फसल, हादसे में 3 लोग हुए घायल, सभी घायलों को भेजा गया अस्पताल, नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर हुआ हादसा।

Breaking हमीरपुर

संदिग्ध परिस्थिति में रोड के किनारे खेतो में पड़ा मिला 85वर्षीय ब्रद्ध का सव।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र मे एक सप्ताह में 2की संदिग्ध तरीके से मौत हो जाने से कोरोना के चलते सनसनी मची हुई है । कोरोना के चलते संदिग्ध तरीके से गांव के लोगो पर डर का बना है। माहौल पूरा मामला जिला हमीरपुर के थाना सुमेरपुर के ग्राम टेढ़ा का है जहां बीती […]