Breaking बागपत

कांग्रेश.प्रदेश अध्यक्ष का बीजेपी पर हमला बागपत पहुंचे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार को लेकर बड़ा हमला बोला है।  दरअसल बागपत पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर प्रमोद पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून काले कानून है कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर जुबानी हमला बोला उन्होंने कहा कि भरी ठंड में किसान अपने परिवार के साथ सड़कों पर है। लेकिन सरकार है, कि किसानों की मांग नहीं मान रही। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की हठधर्मिता के चलते किसान आज सड़कों पर रहने को मजबूर हो चला है। इतना ही नहीं प्रमोद पांडे ने किसानों पर लगे खालिस्तानी और आतंकवादी होने के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी बताना बीजेपी के लोगों की मानसिकता को दर्शाता है  कि उनकी मानसिकता कितनी नीचे गिर चुकी है।

Breaking बरेली

बरेली में कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक प्रस्तावित ओवर ब्रिज को लेकर व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया व्यापारियों ने इसी को लेकर कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक का बाजार आज बन्द रखा और प्रस्तावित ओवर ब्रिज को न बनाये जाने की मांग की व्यापारियों का कहना है कि इस बाजार में अगर ओवर ब्रिज बनाया गया तो व्यापार चौपट हो जाएगा और व्यापारी वर्वाद हो जाएंगे इसी को लेकर इन लोगो ने बाजार बंद किया है व्यापारियों का कहना कि शहर के सभी नेता भी यही चाहते है कि ओवर ब्रिज न बने इस मामले में व्यापारी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी मिले संतोष गंगवार का कहना है कि व्यापारियों को भरोसे में लेकर ही कोई रास्ता निकाला जाए जिससे विकास भी बाधित न हो और व्यापारियों को भी नुकसान न हो

Breaking सुल्तानपुर

सुलतानपुर.पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में यूपी दिवस का आयोजन। बेटियों ने रंगमंच के जरिए किया बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का आवाहन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने किया किसान प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम व सीताराम वर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्वयं सहायता समूह,पराग व कृषि समेत विभिन्न स्टालों पर किसानों का जमावड़ा।

Breaking उत्तर प्रदेश एटा

एटा.भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव (बंटी) के नेतृत्व में कई ट्रैक्टर एटा से दिल्ली के लिए रवाना। ट्रैक्टरों को दिल्ली जाते देख कोतवाली देहात के सामने पुलिस के रोकने के विरोध में आक्रोशित किसानों ने ट्रैक्टर लगाकर किया आगरा-बरेली हाइवे जाम। आगरा-बरेली हाईवे जाम की सूचना पर तत्काल पहुंचे एडिशनल एसपी बड़ी पुलिस संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद। कड़ी मशक्कत के साथ किसानों को समझाने के बाद जाम खुलवाया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सैकड़ो किसानो को ट्रैक्टर समेत एटा में ही रोका गया। अगले आदेश तक एटा में रोका गया सैकड़ो किसानों को ट्रैक्टर समेत। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे करीव डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर समेत 100-150 किसान। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और किसानों को देख उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एटा जनपद में ही रोका गया। LIU और खुफिया विभाग किसानों के आंदोलन के चलते एलर्ट।

Breaking उत्तर प्रदेश उन्नाव लखनऊ

सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान – नेता जी की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ

उन्नाव.उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या को लेकर कांग्रेसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि नेताजी की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ था और बाद में उनकी मौत पर पर्दा डलवाने का भी काम कांग्रेस ने […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

यूपी स्थापना दिवस: 70 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी और राजनाथ सिंह से लेकर बिड़ला ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है। यूपी आज 70 साल का हो गया। 24 जनवरी के दिन यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। ट्विटर पर भी उत्तर प्रदेश ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि 24 जनवरी 1950 […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की गिनती भारत के वीर सपूतों में की जाती है। आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद सरकार बनाकर उन्होंने अपने […]

Breaking उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 26 जनवरी 2021 को समाजवादी पार्टी राज्य भर में प्रत्येक तहसील स्तर पर किसानों के ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ समाजवादी पार्टी का झण्डा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएंगे।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर दो माह होने को है। धरना दे रहे है और शांतिपूर्ण ढंग से भाजपा की बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार हठधर्मिता में अड़ी है। भाजपा सरकार किसानों को अपमानित करने […]

Breaking लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजनेस स्टैण्डर्ड के विशेष संवाददाता सिद्धार्थ कलहंस की माता जी श्रीमती पद्मा कलहंस के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। 72 वर्षीय श्रीमती पद्मा कलहंस का आज 23 जनवरी 2021 तड़के 02.00 बजे लोहिया संस्थान में निधन हो गया।

Breaking महोबा

महोबा नेशनल हाईवे पर रफ्तार का क़हर तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत चालक सहित ट्रक को पुलिस ने लिया हिरासत में कबरई थाना क्षेत्र के कानपुर सागर राजमार्ग पर बरबई गांव की घटना